स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों के लिए SSC Grade C Stenographer LDCE 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 320 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 08 दिसंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 प्रश्न और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।
परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रुप-सी के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
