सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने संबंधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने ईडी की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को आजम खां को अंतरिम जमानत दी थी। ईडी ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने आज ही सुनवाई की मांग की थी। एएसजी ने हाईकोर्ट की उस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिसमें गिरफ्तारी को प्रथम दृष्टया 'दुर्भावनापूर्ण' बताया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि संबंधित अधिकारी को मामले में पक्षकार बनाए बिना ऐसी टिप्पणी कैसे की जा सकती है।