गुजरात के वडोदरा में एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक AK-47 राइफल और 23 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। गुजरात एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है।
अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बरामद हथियार कहां से आया और इसे किसे पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है। फिलहाल कार्रवाई से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।
एटीएस यह भी पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध आतंकी का जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों से संपर्क था। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और किसी बड़ी साजिश में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं।
