वाराणसी के सारनाथ इलाके में पुलिस ने न्यूरो सर्जन डॉ. विजय कुमार यादव का खोया हुआ सर्जिकल कैमरा आठ दिनों की जांच के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने इस सिलसिले में 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के अनुसार, 11 नवंबर की रात आशापुर चौराहे पर कार से सामान उतारते समय डॉ. विजय कुमार यादव का ऑपरेशन करने वाला सर्जिकल कैमरा गिर गया था। इसकी सूचना चिकित्सक के पिता राम सहाय सिंह यादव ने स्थानीय थाने में दी।

आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने आठ दिनों तक 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके बाद मवैया में पंकज पांडेय के यहां से कैमरा बरामद किया गया।

गुरुवार को बरामद कैमरा चिकित्सक के पिता राम सहाय सिंह यादव को सौंप दिया गया।