Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में X500 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन Vivo X500s लॉन्च करने की तैयारी में है। टिपस्टर देबयान रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपकमिंग फोन की कथित स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

टिपस्टर के दावे के मुताबिक, Vivo X500s में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिपसेट 2nm प्रोसेसर पर बना है और इसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक बताई जा रही है। फोन में LPDDR5x रैम मिलने की उम्मीद है। टिपस्टर का यह भी कहना है कि कंपनी ने LPDDR6 रैम को अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के लिए रिजर्व रखा है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक और रेजोल्यूशन 2K हो सकता है। ऑप्टिक्स के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-828 सेंसर के साथ मिल सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X500s में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो इसे डस्ट और पानी से बचाएगी। इसमें USB 3.2 Type-C पोर्ट मिलने की भी बात कही जा रही है। चूंकि Vivo ने इस फोन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन दावों को पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।