नागपुर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चीफ अभिजीत दिपके ने महिला आरक्षण पर बीजेपी को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह 33 फीसदी क्यों, 50 फीसदी होना चाहिए, क्योंकि महिलाओं की संख्या आधी है। रैली में मौजूद लड़कियों से उन्होंने इस पर हामी भी भरवाई।
दिपके ने बीजेपी से मांग की कि वह पहले उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनावों में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट दे और दूसरे दलों को भी ऐसा करने के लिए बाध्य करे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ऐसा करेगी तो पता चलेगा कि वे महिला आरक्षण चाहते हैं। रैली में अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद रहे और संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया गया।
इस बीच, केंद्र सरकार ने 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के इसकी जानकारी देते ही देश की राजनीति गरमा गई है। चर्चा है कि सरकार ने संविधान संशोधन करके लोकसभा की सीटें बढ़ाने के लिए जरूरी दो तिहाई संख्याबल की व्यवस्था कर ली है और वह इस विशेष सत्र में परिसीमन बिल ला सकती है, जिससे 33 फीसदी महिला आरक्षण का रास्ता भी साफ हो सकता है।
दिपके ने बीजेपी के साथ कांग्रेस और अन्य विपक्ष को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी ने आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित कद दिया। उन्होंने कहा कि जय भीम पूरे देश का नारा हो चाहिए।
