'बिग बॉस 20' में 12वें हफ्ते का एलिमिनेशन होने वाला है। इस हफ्ते स्काउट ओपी, माही विज, गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान और लव गिल नॉमिनेट हुए थे। चर्चा है कि मेकर्स इस बार डबल एविक्शन की योजना बना रहे हैं। शो के ग्रैंड फिनाले में अब चार हफ्ते बचे हैं और घर में 10 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। दो-तीन और एलिमिनेशन के बाद शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली कंटेस्टेंट लव गिल हैं। 'द खबरी' की रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड का वार में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने स्काउट ओपी तथा गुल्लू को बुरी तरह फटकार लगाई। सलमान ने लव गिल के बारे में उनकी देर रात की बातचीत का क्लिप सभी को दिखाया, जिसके बाद लव का दिल टूट गया और वे रो पड़ीं।
वहीं, अगर डबल एविक्शन होता है तो अगला नंबर माही विज का हो सकता है, क्योंकि वे मीटर में लगातार सबसे नीचे चल रही हैं। हालांकि, यह भी चर्चा है कि काजी तौकीर के फैंस की तरफ से मिले कथित वोटिंग सपोर्ट के बाद माही एविक्शन से बच सकती हैं या फिर कनिका मान को अचानक शो से बाहर होना पड़ सकता है। इसका फैसला 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा।
इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर को उनके 'लव डे' वाले कमेंट के लिए फटकार लगाई और कहा कि उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए थी। सलमान ने याद दिलाया कि माही ने काजी को माफी मांगने की सलाह दी थी, जबकि अरिशफा ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की थी। सलमान ने काजी के 20 सालों के संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वे हताश न हों और वही गलतियां दोबारा न करें। शो को लेकर पहले से खबरें चल रही हैं कि 20 दिसंबर को 'बिग बॉस 20' का फिनाले होगा।
