'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को स्काउट और गुल्लू का वीडियो दिखाया, जिसमें दोनों ने लव गिल के बारे में बातें की थीं। सलमान ने यह वीडियो सबके सामने दिखाते हुए कई घरवालों को लताड़ लगाई, खासकर काजी को।

इससे पहले घर में माही और लव गिल के बीच फिर से लड़ाई शुरू हुई। घर में चिकन खत्म हो गया, जो माही को खाना था। सबने कहा कि हर कोई अपनी प्लेट से निकाल दे रहा है। माही ने कहा कि उन्हें वह नहीं चाहिए। इसके बाद उन्होंने काजी से कहा कि वो उनसे चिढ़कर ऐसे बात क्यों कर रहे हैं।

स्काउट इस बात से चिढ़े कि उनके घर से जो कपड़े आ रहे हैं, वो उतने सही नहीं हैं। इसके बाद घरवालों ने एक-दूसरे की कमियां बताईं।

फिर सलमान खान आए और घरवालों से कहा कि उन्हें दूसरे घरवालों के बारे में बताना है कि किसे उनके अंदर की कमियां नहीं दिखती हैं। ज्यादातर लोगों ने अरिश्फा का नाम लिया।