फ्लिपकार्ट के ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 में प्रोजेक्टर पर 81 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। घर में बड़ी स्क्रीन पर स्मार्ट टीवी देखने या मूवी नाइट्स का मजा लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सेल आकर्षक हो सकती है। चुनिंदा मॉडल्स पर यह छूट मिल रही है और कुछ प्रोजेक्टर 2,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।

EXPRESSCRT का USB Galaxy पोर्टेबल प्रोजेक्टर 81 प्रतिशत की छूट के साथ मिल रहा है। इसकी एमआरपी 10,427 रुपये है, जबकि छूट के बाद इसे महज 2,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर भी छूट दी जा रही है।

GUOCHAO S40 Pro पोर्टेबल प्रोजेक्टर में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज, 4K सपोर्ट, Android 14, WiFi6, BT5.0 और ऑटो कीस्टोन जैसे फीचर्स हैं। यह 500 lm ब्राइटनेस, एक स्पीकर, वायरलेस कनेक्टिविटी और रिमोट कंट्रोलर के साथ आता है। इसे सेल में 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Mirroreye KE-PJ100 पोर्टेबल प्रोजेक्टर 2,384 रुपये में मिल रहा है। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जिसे एसी एडाप्टर के साथ-साथ पावर बैंक से भी चलाया जा सकता है। इसमें 199 lm की अधिकतम ब्राइटनेस, 480 × 360 रेजोल्यूशन, LCD चिपसेट, 3D टाइप सपोर्ट और अधिकतम 13 फीट की प्रोजेक्शन दूरी मिलती है।

सेल में प्रोजेक्टर के अलावा स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे अन्य प्रोडक्ट्स पर भी छूट है। प्रोजेक्टर पर बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और इन्हें मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है।