गोल इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित गोल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (जीटीएसई) 2026-27 की मुख्य परीक्षा रविवार को छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
परीक्षा के परिणाम संबंधित जोन में आयोजित होने वाले क्षेत्रवार सेमिनार में घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, घड़ी और बैग देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि अन्य प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र मिलेंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को गोल के पाठ्यक्रमों में अधिकतम 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
गोल के सीएमडी बिपिन सिंह ने कहा कि जीटीएसई का उद्देश्य आर्थिक सीमाओं के कारण प्रतिभाओं को अवसरों से वंचित होने से बचाना है। सहायक निदेशक रंजय सिंह ने बताया कि सेमिनार में विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। संस्थान के अनुसार यह परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और तैयारी का आकलन करने का बेहतर माध्यम है।
