छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आई और विवाह का भरोसा मिलने पर चार नवंबर को झारखंड के हजारीबाग पहुंची। बरही रेलवे स्टेशन पर युवक का मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद स्थानीय दुकानदार की सूचना पर पुलिस ने युवती को थाने पहुंचाया। सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से शक्ति सदन में उसे आश्रय और परामर्श दिया गया। टीम ने परिवार से संपर्क कर उन्हें हजारीबाग बुलाया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।
<story>
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती (बदला हुआ नाम) की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से करीब एक वर्ष तक बातचीत हुई थी। युवक ने विवाह का भरोसा देकर चार नवंबर को उसे झारखंड बुलाया। हजारीबाग पहुंचने पर युवक ने उसे बरही रेलवे स्टेशन बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद मिला।
निराश युवती स्टेशन के समीप एक दुकान के बाहर बैठ गई। दुकानदार की सूचना पर बरही पुलिस ने युवती को सुरक्षित थाने पहुंचाया। बाद में सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से उसे शक्ति सदन में आश्रय और परामर्श दिया गया।
शक्ति सदन की टीम ने परिवार से संपर्क कर उन्हें हजारीबाग बुलाया। शुरुआत में परिजन आने को तैयार नहीं थे, लेकिन लगातार संवाद और पुलिस के सहयोग से वे पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।
</story>
