एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए का सामना यूएई से दोहा में होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की दृष्टि से यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होगा और टॉस 11 बजे होगा।

टूर्नामेंट में भारत-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को 48 रनों से हार मिली। पाकिस्तान के खिलाफ इस हार के बाद भारत के लिए यूएई का मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट बन गया है।

सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा होने के कारण भारत-ए को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यूएई की चुनौती से पार पाना होगा।

भारत-ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियान और अरशद खान शामिल हैं। यूएई की ओर से आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम, कप्तान बासिल हमीद, एथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह और अवैस अली शाह टीम में हैं।