कश्मीर के कई इलाकों में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान गिरकर -0.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। जम्मू-कश्मीर में शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली में सोमवार इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों, 25 और 26 नवंबर, के मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
