90 के दशक में गायक कुमार सानू ने कई यादगार गीत गाए हैं। इनमें गोविंदा की फिल्म नसीब का गीत 'शिकवा नहीं किसी से...' भी शामिल है, जिसे सिनेमा जगत के सबसे आइकॉनिक सैड सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह गाना 28 साल पहले रिलीज हुआ था और तब से दिल टूटे आशिकों की पसंद बना हुआ है। इसे 19वीं सदी का सबसे दर्द भरा गीत भी माना जाता है।

कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में इस गाने को गाकर इसे लंबे समय तक याद रखने लायक बना दिया। गीत को कल्ट क्लासिक बनाने में संगीतकार नदीम और श्रवण की जोड़ी ने अपनी धुनों से अहम योगदान दिया, जबकि गीतकार समीर ने दर्द भरे बोल लिखे। इस गाने की वजह से फिल्म नसीब को भी पहचान मिली।

कीर्ति कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म नसीब बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सफल नहीं रही थी, लेकिन कुमार सानू के इस गीत की बदौलत फिल्म आज भी याद की जाती है।