नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायणम् पार्ट 1 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर की इस पौराणिक फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले गिरावट देखी गई है। 13वें दिन फिल्म ने 28 करोड़ रुपये से अधिक और 12वें दिन 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन में 832 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही रामायणम् सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इसने पुष्पा 2 के हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 830 करोड़ रुपये कमाए थे। अब फिल्म के सामने धुरंधर (895 करोड़) और धुरंधर 2 (1108 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती है।
नमित मल्होत्रा निर्मित रामायणम् दो पार्ट में रिलीज होगी। 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहा है, जबकि दूसरा पार्ट 2028 की दीवाली पर रिलीज होगा।
