शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के आयोजन के सिलसिले में पाकिस्तान के क्लाइमेट मिनिस्टर मुसादिक मलिक इन दिनों भारत में हैं। बताया जाता है कि किसी भी पाकिस्तानी मंत्री की यह तीन सालों में पहली भारत यात्रा है। एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में स्थित ताजमहल और दिल्ली में स्थित निजामुद्दीन दरगाह देखने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार, मलिक ने ताजमहल समेत कई जगहों पर जाने का प्लान बनाया था।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से इस पर इनकार कर दिया गया। भारत सरकार ने साफ कर दिया कि वे केवल एससीओ से जुड़ी मीटिंग वाली जगह ही जा सकते हैं।
गौरतलब है कि यह यात्रा एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के आयोजन के सिलसिले में है, जो 20 से 22 नवंबर तक दिल्ली में चल रहा है।
