राजस्थान के पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जयपुर में बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के क्षेत्र झोटवाड़ा की पंचायत समितियों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, सांगानेर पंचायत समिति में बीजेपी को हार मिली है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है, जिससे पार्टी के लिए यह नतीजा और भी अहम माना जा रहा है।
इसी तरह झोटवाड़ा पंचायत समिति में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। झोटवाड़ा कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विधानसभा क्षेत्र है।
पंचायत चुनाव के इन नतीजों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्रों की पंचायत समितियों में बीजेपी की हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।