रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर भलूनी में शनिवार की देर रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने माता का सोने का मुकुट, हार समेत कई सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई।
मंदिर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
यह खबर प्रारंभिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी तथा रिपोर्टों के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा।
पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
