प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यता संवाद को संबोधित करेंगे। दिल्ली के पुराना किला में हो रहे इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे। इस संवाद में 15 देशों की सभ्यताओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
अपने संबोधन में पीएम मोदी क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, आर्थिक सहयोग, कनेक्टिविटी और वैश्विक चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रख सकते हैं।
कार्यक्रम में महाभारत काल से लेकर 1200 ईस्वी तक के ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्य पेश किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान के मंत्री भी एससीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।