पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के मुल्क वापसी की तारीख सामने आई है। खबर है कि वह 16 दिसंबर को ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं। बातचीत में हसीना के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, इस मामले पर बांग्लादेश सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
यह पहला मौका है जब पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के लौटने की कोई स्पष्ट तारीख सामने आई है। वह पिछले दो सालों से भारत में रह रही हैं और उनके प्रत्यर्पण को लेकर नई दिल्ली और ढाका के बीच तनाव बना हुआ है।
प्रवक्ता के मुताबिक, हसीना ने वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइन्स से यात्रा करने की इच्छा जताई है और इस संबंध में बांग्लादेश सरकार को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान से आजाद हुआ था।
