सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर बड़ी बात कही थी।
मेनका गांधी के इस पुराने वीडियो में सोनिया गांधी के साथ उनके संबंधों को लेकर दिया गया उनका बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में मेनका ने अपने और सोनिया गांधी के रिश्तों पर टिप्पणी की थी।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र किया है। किताब के जरिए सोनिया गांधी ने अपनी निजी और सार्वजनिक जीवन की यात्रा के अनुभवों को साझा किया है।
किताब के जारी होने के बाद गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में मेनका गांधी का पुराना वीडियो सामने आने से इन चर्चाओं को और हवा मिली है।