देश के विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
इन फैसलों की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन योजनाओं पर अब 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जाएगा।
सरकार का यह कदम देश के विकास को रफ्तार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हालांकि, अभी इन योजनाओं के विस्तृत ब्योरे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।