उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ट्रेंड ट्रेजुएट टीचर (TGT) के 17735 रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर से बढ़ाकर 28 नवंबर कर दी है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उम्मीदवार 30 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये, एससी/एसटी वर्ग को 500 रुपये और पीएच वर्ग को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा हो चुकी है। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सफलता के लिए अपनी तैयारियों को तेज रखें।
