'बिग बॉस 20' के ताजा एपिसोड में रात के वक्त स्काउट, गुल्लू से लव गिल के बारे में बात करते नजर आए। स्काउट ने कहा कि लव ने उनका दिमाग खराब कर दिया था और बेड को हब बना दिया था। उन्होंने बताया कि तेल की मालिश से लेकर साथ खाना खाने तक, सब कुछ उन्होंने लव को करने दिया। गुल्लू ने पूछा कि स्काउट लव के चक्कर में कैसे फंस गए। वॉशरूम एरिया में स्काउट ने लव से कहा कि 'तुम जीत गई' और बाहर निकलकर असली बात बताने की बात कही। लव ने भी उनसे कहा कि उनकी शक्ल पर सब दिखता है।

एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क की घोषणा हुई, जिसमें लव गिल पिंजरे में बंद हो जाती हैं। बाहर घरवाले चर्चा करते हैं कि किसकी दावेदारी लेनी है, और ज्यादातर लोग लव और गुल्लू का नाम लेते हैं। इसी को लेकर घरवालों में बहस होती है। कुछ लोग गुल्लू को नहीं चाहते तो कुछ लव को। उदिति लव को दावेदारी से हटाने की तैयारी में नजर आती हैं। लव गिल और माही के बीच लड़ाई हो जाती है। लव माही से 'बाहर जा' कहती हैं, जिस पर माही कहती हैं कि 'तेरे बाप की नौकर हूं क्या, क्यों जाऊं।' दोनों एक-दूसरे को घटिया औरत कहती हैं। कुछ लोग लव से कहते हैं कि गुल्लू और कनिका ने उन्हें उल्लू बना दिया। उदिति घोषणा करती हैं कि अगली दावेदारी से लव गिल बाहर होती हैं।

माही ने लव गिल की तुलना प्रियंका जग्गा से की, जिस पर कनिका और लव बात करते हैं कि माही ने प्रियंका का नाम क्यों लिया। दरअसल, माही ने लव से कहा था कि वो प्रियंका की तरह दिखती हैं। इसी पर घर में चर्चा शुरू हो जाती है। आम्रपाली बताती हैं कि प्रियंका को लेकर सलमान ने क्या कहा था। इसके बाद एक फन टास्क हुआ, जिसमें कनिका, लव, गुल्लू और स्काउट की टीम हार गई।

एपिसोड के अंत में काजी उदिति के लिए जोक मारते हैं, जो उदिति को डबल मीनिंग लगता है। काजी कहते भी हैं कि इसका दूसरा मतलब नहीं था, लेकिन उदिति नहीं मानतीं। इसके बाद काजी उनसे माफी मांगते हैं।