मोटोरोला कल यानी 24 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर फोन की लॉन्च डिटेल्स और कई खास फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक यूज में मदद करेगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगी।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें Sony का LYTIA सेंसर, OIS और Ultra HDR सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है।

डिवाइस Android 16 पर काम कर सकता है और इसे IP64 रेटिंग के साथ चार साल के Android OS अपडेट मिल सकते हैं। फोन को Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac चार कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की जा रही है जो बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।